Showing posts with label 1946. Show all posts
Showing posts with label 1946. Show all posts

Tuesday, July 3, 2018

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का काम करने का तरीका ( International Court of Justice)

 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का काम करने का तरीका :-

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का प्रमुख न्यायिक अंग है। यह संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा जून 1945 में स्थापित किया गया था और इसने अप्रैल 1946 में काम करना शुरू किया था। न्यायालय का मुख्यालय हेग (नीदरलैंड) में शांति पैलेस में है। यह न्यायालय संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से, एकमात्र ऐसा अंग है जो कि न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थित नहीं है। इसका अधिवेशन छट्टियों को छोड़कर हमेशा चालू रहता है। न्यायालय के प्रशासनिक व्यय का भार संयुक्त राष्ट्र संघ उठाता है।

(अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की हेग स्थित बिल्डिंग- शांति महल (Peace Palace )

*अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कितने न्यायधीश हैं (How Many judges are in International Court)*?