Showing posts with label survey of india. Show all posts
Showing posts with label survey of india. Show all posts

Tuesday, July 3, 2018

माउंट एवरेस्ट अभियान

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पुन: मापने हेतु सर्वे ऑफ़ इंडिया ने संयुक्त अभियान का प्रस्ताव :
                                  Re-measure Mt Everest’s height plan

हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट की सही ऊँचाई मापने और पिछले साठ साल में इसकी ऊँचाई में संभावित परिवर्तन से जुड़ी आशंकाओं को समाप्त करने हेतु भारतीय वैज्ञानिक पहली बार जीपीएस (ग्लोबल पॅजिशङ्क्षनग सिस्टम) की मदद से इसकी ऊँचाई मापेंगे.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवद्र्धन ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस के अवसर पर घोषणा की कि इस अभियान को वैज्ञानिक नेपाल के साथ मिलकर पूरा करेंगे. अभियान के तहत जीपीएस की मदद से प्राप्त ऊँचाई और औसत समुद्र तल से ऊँचाई मापने के पुराने तरीकों को मिलाकर एक खास मॉडल के जरिये सटीक ऊँचाई मापी जायेगी.