Showing posts with label usa. Show all posts
Showing posts with label usa. Show all posts

Tuesday, July 3, 2018

# ओपेक और उसकी तेल नीति # (OPEC AND ITS OIL POLICY)


 
              इक्वेटोरियल गिनी : OPEC का 14वां सदस्य
10-14 सितंबर, 1960 के मध्य बगदाद (इराक) में आयोजित एक सम्मेलन में पांच देशों यथा- ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब तथा वेनेजुएला के बीच हुए एक समझौते के परिणामस्वरूप स्थापित ‘ओपेक’ (Organisation of the Petroleum Exporting Countries : OPEC) एक स्थायी अंतर्सरकारी संगठन है। वर्तमान में इस संगठन का मुख्यालय विएना (ऑस्ट्रिया) में स्थापित है, हालांकि स्थापना के प्रथम पांच वर्षों तक यह जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में विद्यमान था।
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के इस संगठन का उद्देश्य अपने सदस्य देशों की पेट्रोलियम नीतियों को समन्वित करना तथा उन्हें एकरूप बनाना और उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थों की कुशल एवं नियमित आपूर्ति उत्पादकों को एक स्थिर आय एवं पेट्रोलियम उद्योग में निवेश करने वालों को उनकी पूंजी पर उचित प्रतिफल (Fair Return) की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल बाजारों के स्थिरीकरण पर जोर देना है।

25 मई, 2017 को विएना में ओपेक देशों की 172वीं बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में इक्वेटोरियल गिनी को तत्काल प्रभाव से ओपेक के 14वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने की अनुमति प्रदान कर दी गई।
इक्वेटोरियल गिनी उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र में तेल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है, हालांकि इस दृष्टि से विश्व में इसका स्थान 37वां है।
वर्तमान में इक्वेटोरियल गिनी में 220,000 बैरल/दिन की दर से तेल उत्पादन हो रहा है जिसमें बाजार के स्थिरीकरण की दिशा में ओपेक के प्रयासों के तहत 12000 बैरल/दिन की दर से कटौती की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

उल्लेखनीय है कि पांच संस्थापक देशों के अतिरिक्त कतर (1961), इंडोनेशिया (1962), लीबिया (1962), संयुक्त अरब अमीरात (1967), अल्जीरिया (1969), नाइजीरिया (1971), इक्वाडोर (1973), गैबन (1975) तथा अंगोला (2007) ने ओपेक की सदस्यता ग्रहण की थी।

इक्वाडोर को ओपेक की सदस्यता से दिसंबर, 1992 में निलंबित कर दिया गया था, हालांकि इसने अक्टूबर, 2007 में पुनः संगठन की सदस्यता ग्रहण कर ली।

जनवरी, 2009 में निलंबित किए जाने के बाद इंडोनेशिया जनवरी, 2016 में पुनः ओपेक का सदस्य बना हालांकि नवंबर, 2016 में इसने एक बार फिर संगठन की सदस्यता को छोड़ने का निर्णय लिया।

जनवरी, 1995 में सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद गैबन ने जुलाई, 2016 में पुनः ओपेक की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस प्रकार वर्तमान में ओपेक के सदस्य देशों की कुल संख्या 14 है।

कोई भी देश, जिसका कच्चे तेल का शुद्ध निर्यात संतोषजनक स्थिति में हो, साथ ही मूल रूप से जिसके हित सदस्य देशों के समान हो, वह ओपेक का पूर्ण सदस्य बन सकता है, बशर्ते उसे सभी संस्थापक सदस्यों की सहमति सहित तीन-चौथाई पूर्णकालिक सदस्यों का बहुमत प्राप्त हुआ हो।

संयुक्त राष्ट्र संघ : एक विशेष नज़र ( U N O Special )



1. U.N.O. का फुलफॉर्म क्या है?— United Nation Organisation
2. संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?— 24 अक्टूबर
3. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?— अटल बिहारी वाजपेयी
4. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना किस वर्ष हुई?— 1945 में
5. संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि श्वेत रंग, जैतून की दो ऊपर की ओर खुली हुई शाखाएँ , बीच में विश्व का मानचित्र,      हल्की नीली पृष्ठभूमि। यू. एन. ओ. ने इस ध्वज को कब अंगीवमत किया ?— अक्टूबर 1947 में
6. संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिवमत भाषाएं-अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी, रूसी तथा स्पेनिश है। कार्य करने की कौनसी भाषाएं हैं?— अंग्रेजी और फ्रेंच




7. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ हैं?— न्यूयार्क (New York )
8. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं?— António Guterres  (
एंटोनियो जीटरस)
9. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों की कुल संख्या कितनी हैं?— 193(last member south Sudan 14 july 2011
10. लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत एक नए निकाय का गठन किस नाम से किया गया है?— यू.एन.विमन (U N Women )
11. भारत यू. एन. ओ. का सदस्य किस वर्ष से है?— 1945 से
12. कौन से दो देश यू. एन. ओ. के सदस्य देश नहीं हैं?— वेटिकन सिटी और ताइवान
13. संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?— श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित
14. संयुक्त राष्ट्र संघ में ‘वीटो’ का अधिकार किसे प्राप्त हैं?— सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को
15. संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो का क्या अर्थ है?— मैं मना करता हूँ यानि निषेधात्मक वोट (Veto)
16. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उददेश्य क्या हैं?— अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना
17. संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कौन-कौन से देश है?— सं. रा. अमरीका, यूनाइटेड किंगडम ( यू.के. ), रूस, चीन और फ्रांस
18. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ( International Court ) कहाँ स्थित है?— हेग ( नीदरलैण्डस )
19. संयुक्त राष्ट्र संघ की लाइब्रेरी किस नाम से जानी जाती है?— हैमरशोल्ड लाइब्रेरी
20. संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र की मूल प्रति कहाँ सुरक्षित रखी गई है?— अमरीका के राष्ट्रीय पुरालेखागार में
21. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं?— महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक-सामाजिक परिषद, सचिवालय, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय, न्यासी परिषद
22. संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष ( UNICEF) का मुख्यालय कहा है?— न्यूयार्क ( अमरीका )
23. संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका (Executive ) को क्या कहते हैं?— सुरक्षा परिषद
24. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कितने शब्द, धाराएं व अध्याय है?— 10 हजार शब्द, 111 धाराएं, 19 अध्याय
25. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय हेतु भूमि किसने दान में दी थी?— जान डी. राकफेलर ने
26. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय कब बनकर तैयार हुआ?— 1952 में
27. संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं?— 10. हजार
28. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है?— महासचिव
29. महासचिव का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?— 5 वर्ष
30. संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख व्यवस्थापिका का नाम बताएं?— महासभा

Most Important 50 Questions for UPSC, SSC, NDA,CSD, CTET,HTET,DPand all other exams

                                           Most IMPORTANT 50 Questions  


1. 'वर्ल्ड इकोनोमिक आउटलुक रिपोर्ट' कौन जानी करता है? – अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
2. 'मैत्री एक्सप्रेस' (Maitri Express) रेल सेवा का सम्बन्ध किससे है? – भारत-बांग्लादेश
3. 'ऑडी (Audi) किस देश की कार बनाने वाली कम्पनी है? – जर्मनी
4. 'इनाइटिस माइण्डस्' (Ignited Minds) नामक किताब किसने लिखी? – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
5. मध्य प्रदेश की सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अभियान का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया है? – माधुरी दीक्षित
6. 'यू एण्ड मी' (You and Me) अभियान किससे सम्बन्धित है? – डेंगू से
7. मध्य प्रदेश राज्य संग्रहालय भोपाल को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था? – एडवर्ड संग्रहालय
8. 'शाहनामा' (Shahnama) का लेखक कौन था? – फिरदौसी
9. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है? – 16
10.अभिलेखों में किस शासक का उल्लेख 'पियदस्सी' एवं 'देवानामप्रिय' के रूप में किया गया है? – अशोक