Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Tuesday, July 3, 2018

विश्व की जनसंख्या ==== महत्वपूर्ण प्रश्न







1● विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है— चीन 
2● अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है— नाइजीरिया 
3● जनसंख्या का सबसे अधिक भार कहाँ पाया जाता है— एशिया
4● जनसंख्या का सबसे कम भार कहाँ पाया जाता है— ऑस्ट्रेलिया 
5● विश्व के किस महाद्वीप में आदिम जातियों की संख्या सर्वाधिक पायी जाती है— अफ्रीका
6● पश्चिमी गोलार्द्ध में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन-सा है— संयुक्त राज्य अमेरिका
7● एशिया महाद्वीप में विश्व की कितने % जनसंख्या निवास करती है— 55%


भारत ने बाल श्रम पर आइएलओ के दो समझौतों की पुष्टि की

भारत ने बाल श्रम पर आइएलओ के दो समझौतों की पुष्टि की:
भारत ने बाल श्रम पर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) के दो समझौतों की पुष्टि कर दी है। ये समझौते बाल श्रम के सबसे खराब तरीके को खत्म करने प्रति विश्व की प्रतिबद्धता और बच्चों को न्यूनतम बुनियादी शिक्षा दिलाने के लिए किए गए हैं।
केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने समझौतों की पुष्टि के दस्तावेज 13 जून 2017 को आइएलओ को सौंपे। आइएलओ ने भारत द्वारा बाल श्रम के खिलाफ उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दोनों समझौतों की पुष्टि की थी।
समझौता संख्या 138 रोजगार के लिए न्यूनतम आयु से संबंधित है और समझौता संख्या 182 बाल श्रम के खराब तरीकों को खत्म करने की तत्काल कार्रवाई से संबंधित हैं। नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने समझौते की पुष्टि करने पर भारत की सराहना की।